BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चैंबर चुनाव 2021 : व्यापारी मिलन समारोह में व्यापारी एकता पैनल ने दिखाई ताकत, गढ़बो नवा चैंबर का दिया नारा

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स का चुनाव नजदीक आते ही व्यापारी एकता पैनल में गतिविधियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में व्यापारी एकता पैनल ने बुधवार को भिलाई में व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूरनलाल अग्रवाल, श्रीचंद सुंदरानी, विजय गुप्ता, संजय रूंगटा, सत्यनारायण अग्रवाल, केके झा, अरविंदर सिंह खुराना, प्रभुनाथ मिश्रा, गुरजीत सिंह संधू उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत आये हुए अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश के तैलय चित्र पर फूल-माला अर्पण, दीप प्रज्वलित कर किया गया।
व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी योगेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर हमेशा व्यापारियों के लिए खड़ा रहता है, यह कई वर्षों से सभी देखते आ रहे है, आगे भी हम व्यापारी हितों में निरंतर काम करेंगे। अध्यक्ष प्रत्याशी ने गढ़बो नवा चैंबर का नारा भी दिया।
श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश युवा प्रधान है, यहां जो बदलाव होगा वह युवा करेंगे। चुनाव में जीत के बाद व्यापारी एकता पैनल सबसे पहले युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करेगा।
प्रदेश महामंत्री पड़ के प्रत्याशी राजेश वासवानी, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी निकेश बरड़िया, दुर्ग जिले से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनीत जैन और मंत्री प्रत्याशी अशोक राठी ने उपस्थित व्यापारियों में जोश भरते हुए व्यापारियों हितों में किये गए कार्यो को बताया। उपस्थित अतिथियों ने व्यापारी हितोबक लिए व्यापारी एकता पैनल को समर्थन देने की उपस्थित जनों से अपील की।
गुरजीत सिंह संधू ने कहा कि ऐसे लोगो को वोट मत दीजिये जो चेम्बर को बेच खाये, जो लोग धोका दे। श्रीचन्द जी ने बहुत से लोगो को आगे बढ़ाया, घर बैठे व्यक्ति को इन्होंने अध्यक्ष बनाया और आज वो इनका ही विरोध कर रहे है, यह सोचने का समय है की हम किसको चुने। योगेश अग्रवाल पिछले 28 वर्षों से चेम्बर की सेवा कर रहे है। ईमानदार लोगो को चेम्बर की सत्ता दे। व्यापारी एकता पैनल को कलश छाप पर विजयी बनाये। कार्यक्रम में भिलाई जिला इकाई के लिए उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोद अग्रवाल तथा मंत्री पद के लिए अशोक दुलानी के नाम की घोषणा की गई। कार्यक्रम में किशोरी लाल कोठारी, जितेंद्र धारीवाल, पुरुषोत्तम टावरी, दिनेश जैन, कन्हैया सोनी, सुनील गुप्ता, प्रदीप खंडेलवाल, सुभाष बाकलीवाल दुर्ग, सतीश अग्रवाल, गोविंद कुकरेजा, अर्जुन सचदेव, अभिषेक मित्तल, प्रदीप खंडेलवाल, जिनेश जैन, अनिल अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, सुनील जैन, जफर मोहम्मद, संतोष जैन, निर्मल बाफना, निलेश समदड़िया, दिनेश जैन, उदय सिंह, मोहन कुकरेजा, प्रह्लाद कुकरेजा, संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

Related Posts