भिलाई। शिवसेना द्वारा बढ़ते पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस के दाम पर आम जनता की जेब काटने का कड़ा विरोध किया। बढ़ते पेट्रोल-डीजल की दरों पर शिवसेना का बाइक धकेल व ठेले में बाइक डाल कर पदयात्रा प्रदर्शन व केंद्र व पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद की नारेबाजी की। केंद्र सरकार ने पिछले 5 दिनों में पेट्रोल- डीज़ल के दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी की है। जिससे आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। डीजल के दरों के बढ़ोतरी से खाने पीने के सामानों के दरों में भी उछाल आएगा। 9 माह के लॉकडाउन से आम जनता, व्यपार जगत की कमर टूटी हुई है। उस पर लगातार पेट्रोल-डीज़ल के रेट के बढ़ने से आम जनता में आक्रोश है। जिस परिपेक्ष्य में शिवसेना जिला इकाई ने आज प्रथम चरण का प्रदर्शन कुम्हारी टोल प्लाजा से बाइक को ढकेल के केंद्र सरकार के भर्राशाही के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की वहीं पेट्रोलियम मंत्री से बढ़े दरो को वापसी लेने की अपील की गई।
आज के प्रदर्शन में प्रमुख रुप से प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवा केशरवानी, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सोनी के संयुक्त नेतृत्व में रमेश गोस्वामी, खिलेश निर्मलकर, पप्पू मानिकपुरी, विक्की निषाद, उमेश रजक, शंकर चौहान, सुरेंद्र यादव, अरविंद झां, राजू गुप्ता, उमेश धीवर, नीरज साहू, आंनद, हेमन्त यादव, राजू यादव, तुषार निर्मलकर, राजा, सोमेश साहू, संतोष पाल, लक्ष्मी साहू, आशीष, आकाश, अंकित यादव, शेखर साहू, कामेश्वर साहू, टण्डन, प्रहलाद, मनीष साहू, रितिक साहू,संदीप साहू, अमर अग्रवाल, हरजीत सिगं खालसा, रोशन सिहं, शशि कांत प्रसाद ,दिव्य सूरज, कमलेश तांडी, गोपाल दास, अकिंत यादव, कमेश साहू, किषन सिंद्ररे, सेखर साहू, रोशन आदि शिवसैनिक शामिल हुए व प्रदर्शन सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी ने दी।














