आज 4 फरवरी को ग्रहों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा का गोचर आज दिन रात मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र से हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज के दिन शुभ योग भी निर्मित हो रहा है साथ ही दुरुधरा सहित मालव्य राजयोग भी बन रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष-आपका सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आप महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हो सकेंगे. वांछित उन्नति के लिए मार्ग प्रशस्त होगा, मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, और बुद्धिमानी से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
वृष-विशिष्ट व्यक्तियों के सहयोग से विवादों का समाधान होगा, सरकारी पक्ष से समर्थन प्राप्त होगा, और आपकी मान-यश में वृद्धि होगी. घर में अविवाहित बच्चों के लिए रिश्ते आएंगे, और परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।
मिथुन-आपको कई रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी, और आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपकी आजीविका के प्रयास सफल होंगे, और घर-गृहस्थी में सुख का अनुभव होगा. हालांकि, उदर रोग और बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, और आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है।
कर्क-आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे, और बच्चों की ओर से खुशखबरी मिलेगी. आपके घर और बाहर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह-आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा,आर्थिक लाभ,घर में खुशी का वातावरण.व्यावहारिक कुशलता एवं बौद्धिक चतुरता से अनेक समस्याओं का समाधान निकलेगा,चल ओर अचल सम्पत्ति के अनेक पुराने मामलें निबट सकते हैं।
कन्या-अनायास धन व कार्य की प्राप्ति होगी.अपनी सूझबूझ से सारे कार्य बना लेंगे.रोजी-रोजगार की स्थिति मजबूत होगी.आर्थिक स्थिति अनुकूल सुदृढ़ होगी,कारोबार के सिलसिले में यात्रा करने का योग है।
तुला-नौकरी नया पद-पोजीशन-अधिकार मिलने की संभावना,महत्वपूर्ण कार्य में सफलता,महिला वर्ग के सम्पर्क से लाभ होगा,छात्रों के लिए समय उत्साहबर्धक रहेगा,प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे,पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
वृश्चिक-रोजी-रोजगार के क्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिलेगा,मान-यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,परिवार मे मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे.मनपसन्द उपहार मिलेंगे,व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी,प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।
धनु-आपकी सफलता आपके पास आएगी, सरकारी कार्यों में प्रगति होगी. सुखद समाचार प्राप्त होंगे, आर्थिक लाभ होगा. बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा, आर्थिक अवसरों में वृद्धि होगी, भूमि और कृषि संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
मकर-आपकी इच्छाएं ऊंची रहेंगी, रोजगार से जुड़ी समस्याएँ हल होंगी, कोई नई योजना सफल होगी. व्यापार में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी, विभिन्न स्रोतों से आय होगी, रिश्तेदार और प्रियजन आपके प्रति आभारी रहेंगे।
कुंभ-आपको कोई नया कार्य या परियोजना मिल सकती है, घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. संतान से सुखद अनुभव होगा, रोजगार की स्थिति मजबूत होगी, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।
मीन-आपकी आजीविका में परिवर्तन की संभावना है, दूर यात्रा के योग बन सकते हैं, परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा. दैनिक समस्याओं का समाधान मिलेगा, पारिवारिक उलझनों का निवारण होगा।
















