भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा महाशिवरात्रि के महापर्व भोलेबाबा की बारात में शहर के शांति नगर, केम्प-1, केम्प 2, सुपेला, मदरटेरेसा नगर, नेहरु नगर, माडा टॉउन भिलाई के नागरिकों को घर-घर आमंत्रित करने और सनातन धर्म की आस्था को बचाने महाशिवरात्रि के पर्व को महापर्व मनाने और इस वर्ष बाबा भोलेनाथ जी के बारात का तेरवा वर्ष है, इसमें मातृशक्ति का बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है और घर-घर तक बाबा भोलेनाथ जी की बारात का कार्ड सब जगह वितरण किया। इस दौरान महामंत्री सविता सोनी, उपाध्यक्ष सुशीला पाठक, तारिणी शर्मा,रेखा शर्मा, सीमा मिश्रा, रेखा चौरसिया, माया रानी दास, शांति ठाकुर, शोभा, सरोज, उमा सोनी, रंजीता कौशिक, मिनी कौशिक, दलजीत कौर, मीना साहू ,मीना देवी, कमला देवी , रवि बबीता, रजविंदर कौर, रामवती ,बालोंतीन जसवाल ,आनंदा देवी, सोनू प्रसाद, सुनीता देवी, पुष्पा सिंह, बलविंदर कौर, मालती यादव, सोनागिर ,रामवती, संध्या ,रेनू तोलानी ,स्नेहल सोनी उपस्थित रही।














