BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सटोरियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 32 सटोरिये गिरफ्तार, 61861₹ जप्त

दुर्ग। जुआं सट्टा के अवैध कारोबार पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को इस अवैध व्यापार में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित करने पर रोहित कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग एवं प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्ग के मार्गदर्शन में शहर एवं ग्रामीण थाना चौकी क्षेत्र में जुआं सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाया गया। चलाए गए अभियान में कुल 32 प्रकरण सट्टा एक्ट के कायम किए गए, 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 61861/-₹   सट्टा की रकम एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया। पकड़े गए सटोरियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। जुआंडियों सटोरियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Posts