BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे है कोरोना के मरीज,कटघोरा में फिर मिले कोरोना के 4 नए मरीज…

रायपुर। कोरबा से कोरोना से जुड़ी रविवार को फिर एक और बड़ी खबर मिली है। पिछले 12 के भीतर 4 और नये कोरोना के मरीज मिल गये हैं। छत्तीसगढ़ में अब कुल कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या 29 हो गयी है। इससे पहले देर रात आई रिपोर्ट में 7 नये मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी, लेकिन अब संख्या बढ़कर 12 घंटे के भीतर 11 नये मरीजों की हो गया है। 

आपको बता दें कि जो चार नये मरीज मिले हैं, वो सभी पुरुष हैं। रात में जो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजेटिव आई थी, उसी परिवार से एक नया मरीज मिला है।

छग में अब कुल पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गयी है, जिनमें 19 मरीजों का इलाज एम्स में चल रहा है, वहीं 10 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी है। शनिवार को एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एम्स में छुट्टी दे दी गयी और उसे सीधे नागपुर पहुंचा दिया गया। जिला प्रशासन ने पूरे कटघोरा क्षेत्र को पूर्ण रूप से लॉकडाउन कर रखा है। खुद कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कैंप किये हुए हैं। कटघोरा के सभी लोगों के सैंपलिंग के निर्देश दे दिये गये हैं।

Related Posts