भिलाई-चरोदा। पाटलिपुत्र सेवा समिति बीएमवाय, भिलाई-चरोदा द्वारा रेलवे इंस्टीट्यूट, चरोदा में धूमधाम से बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। समिति द्वारा माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना किया गया। समिति के अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह ने बताया कि पाटलिपुत्र सेवा समिति द्वारा यह आयोजन का 9वां वर्ष है। समिति के सभी सदस्य और उनके परिजन इस विधिविधान पूजा में सम्मिलित होते है और माँ सरस्वती की अर्चना करते है। समिति द्वारा समाजिक कार्य भी किया गया है।
समिति के संयोजक समीर श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव सरोज कुमार, अशोक मेहता, कार्यकारी सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष बलवंत शर्मा,संतोष कुमार है। संरक्षक के रूप शैलेन्द्र सिंह, प्रदीप गिरी, पीके राय, पीसी राय, मदन चंद्रा, आरआर चाणक्या, एके सिन्हा आदि है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बच्चे उपस्थित थे। आयोजन में सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करवाते हुए समिति द्वारा सेनेटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई थी।














