भिलाई। शकुंतला विद्यालय के प्रांगण के हर द्वार, हर कोने को तिरंगी आभा से संवारा और 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। इस जलसे का शुभारंभ अतिथि सत्कार से हुआ, शाला मुखिया संजय ओझा ने अन्य प्रभारिगण व सम्मानित अतिथियों के साथ राष्ट्र-ध्वज फहराया। शान से फहराते तिरंगे को ओजपूर्ण स्वर में राष्ट्रीय गान से सलामी दी गई। भिन्न-भिन्न स्वतंत्रता सेनानियों व राष्ट-निर्माता की वेशभूषा में उपस्थित विद्यार्थियों ने गुब्बारा उड़ाया।
राष्ट्र वंदन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का श्रीगणेश प्री प्राइमरी विंग की दृष्टि एंड ग्रुप ने “सत्यमेव जयते” गीत पर समूह नृत्य, राष्ट्र प्रेम का जोशीला स्वर भरने वाला समूह गीत मिडिल विंग, कक्षा 12वीं के ऋषभ शर्मा ने भारत की गौरवशाली परंपरा को अपने भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा तीसरी से आठवीं के विद्यार्थियों ने एवं डे शिफ्ट के विद्यार्थियों ने तिरंगे की शान व माटी के रंग से सराबोर कर देने वाला समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
राष्ट वंदन के पश्चात् सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य विपिन कुमार ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए भारत के अनूठे गणतंत्र की रचना और लागू होने का अद्भुत परिचय दिया तथा इसकी रक्षा और अपने कर्तव्य को बोध कराया।
कार्यक्रम की पूर्णता पर संजय ओझा (डायरेक्टर ऑफ़ शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स) ने अपने संबोधन में बदलते राष्ट्र की विकसित तस्वीर का हवाला देते हुए कहा कि समर्पण व संकल्प का युगल मेल आज भारत को विश्व पटल पर मजबूत पहचान दे रहा है। हमारी गौरवशाली परंपरा की दुनिया मुरीद हो रही है। वास्तव में यह राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया विद्यालय की अनुशासित प्रक्रिया से शुरू होती है, अध्ययन काल की शिक्षा, विद्यार्थी के कोमल चेतना पर गहरा रंग भरती है।
आगे चलकर वे अपनी इन्हीं प्रतिभा से समाज का गौरव पूर्ण आकर देती हैं। “गणतंत्र दिवस”-संकल्प और समर्पण का राग भरने वाला पर्व है, इस पर्व की आप सभी को ढेर सारी बधाइयां।
वहीं शिक्षिका पलक जयसवाल ने मंच संचालन एवं छात्रा पी पूजिता और पलक सिंह ने आभार प्रदर्शन की शानदार भूमिका निभाई। इस पर्व के उल्लासित वातावरण में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर शारदा विद्यालय, रिसाली सेक्टर की मेनेजर ममता ओझा एवं अन्य विशिष्टगण इस उत्सव में उपस्थित रहे।















