BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: चढ़ने लगा पारा, दिन में हो रहा गर्मी का एहसास

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। शुष्क हवाओं की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि की तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन अब न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव के असर नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड कम होने लगी है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

बीते दिनों की तुलना में गुरुवार से कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे लगभग ठंड भी कम लगने लगी है। इन दिनों प्रदेश में मौसम साफ है। शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी। पारा बढ़ने से ठंड कम होगी। दिन का पारा बढ़ने से हल्की गर्मी महसूस होने लगेगी।

प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा है। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीजापुर में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आगामी कुछ दिनों का मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related Posts