BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ स्तरीय एक दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता 21 फरवरी को भिलाई तीन में

भिलाई तीन। छत्तीसगढ़ स्तरीय एक दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 21 फरवरी को नूतन चौक भिलाई तीन में किया गया है। अर्जुन क्रीडा मंडल और व व्यायाम शाला उपाध्यक्ष विपिन चंद्रकर ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश से महिला खिलाड़ी हिस्सा लेने यहाँ पहुच रहे है। जिसमे प्रथम पुरस्कार 11 हज़ार नगद और ट्राफी, 9 व्यक्तिगत पुरस्कार, द्वितीय 7 हज़ार नगदी और ट्राफी, 9 व्यक्तिगत पुरस्कार,तृतीय 5 हज़ार नगदी और ट्राफी, व्यक्तिगत पुरस्कार, चतुर्थी 3 हज़ार नगद और ट्राफी, व्यक्तिगत पुरस्कार दिए जाएंगे। उपाध्यक्ष विपिन चंद्रकर ने बताया कि इसमें आकर्षक पुरस्कार भी अलग से खिलाड़ियों को दिया जाएगा। जिसमे ऑलराउंडर, बेस्ट रेडर,बेस्ट कैचर, बेस्ट ब्लॉकर एवं आदर्श टीम को नगदी 1000₹   दिया जाएगा। उपाध्यक्ष चंद्रकर ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मोबाइल से संपर्क करने वाली टीम को प्रवेश नही दिया जाएगा। हिस्सा लेने के लिये स्वयं उपस्थित होना पड़ेगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नही लिया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पूरी तरह निःशुल्क है। सभी टीमो को 21 फरवरी निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

Related Posts