दुर्ग। शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग रोहित झा तथा सीएसपी दुर्ग विवेक शुक्ला ने बताया कि मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संतरा बाड़ी के प्रार्थी अमृतपाल सिंह भाटिया के घर दिनांक 01 फरवरी 2021 को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 के मध्य दो अज्ञात चोर ताला चाबी बनाने का बहाना कर उसके घर में घुसकर उसकी बूढ़ी माताजी को गुमराह कर अलमारी का ताला बनाने के नाम पर चाभी मांगकर अलमारी में रखे नगदी डेढ़ लाख रुपए एवं सोने के गहने, एक मंगलसूत्र, दो सोने का कड़ा, दो नग सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन और एक सोने का ब्रेसलेट को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी को दिनांक 4 फरवरी 2021 को चोरी की जानकारी होने पर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर अपराध क्रमांक 39/2021 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी के पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों का वीडियो फुटेज प्राप्त हुआ, जिसमें दो अज्ञात व्यक्तियों नजर आ रहे थे, जिसे उनके हुलिया के अनुरूप राज्य एवं देश के अन्य शहरों में पता चला जा रहा था। मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि उक्त व्यक्ति जिला देवास मध्य प्रदेश के ग्राम कालापाटा का होना पता चलने पर 7 फरवरी को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में आरक्षण नरेंद्र सहारे,आरक्षण अलाउद्दीन शेख को आरोपी पता तलाश पर देवास, मध्य प्रदेश रवाना किया गया था। वहां पहुंचने पर पता चला कि आरोपीगण सपरिवार इंदौर चले गए हैं इसका इंदौर चले गए है। जिसका इंदौर जाकर पता तलाश किया गया तो पता चला कि आरोपीगण इंदौर से फरार होकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में कहीं छुप कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपियों का पीछा करते हुए बांसवाड़ा राजस्थान गई जहां स्थानीय पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए बांसवाड़ा गई जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से बांसवाड़ा के श्रीराम कॉलोनी के पास आरोपीगण गुरुदयाल सिंह पटवा पिता हिंदू सिंह पटवा उम्र 45 वर्ष साकिन देव गुराडिया थाना खुडैल जिला इंदौर, मध्य प्रदेश एवं सतपाल सिंह बरुआ पिता इकबाल सिंह बरुआ उम्र 25 वर्ष साकिन कालापाटा चौकी थाना जिला देवास, मध्य प्रदेश को हिरासत में लेकर चोरी किए डेढ़ लाख रुपए एवं सोने के गहने जुमला कीमती ₹400000 को बरामद किया गया तथा अपराध धारा का घटित करना सबूत पाए जाने से दिनांक 12 फरवरी 2021 को बांसवाड़ा राजस्थान में गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय बांसवाड़ा राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया। उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी नरेश पटेल, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर आरक्षक विक्रांत यदु की भूमिका सराहनीय रही।














