भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा शनिवार की शाम आकाशगंगा, सुपेला मार्केट में बाबा भोलेनाथ के बारात का आमंत्रण कार्ड का वितरण धमाल के धुन के साथ किया गया। आज के बाबा के बारात के आमंत्रण कार्ड वितरण की विशेषता यह रही कि समिति के अध्यक्ष दया सिंह, सदस्यों के साथ थर्ड जेंडरो ने दुकान-दुकान जाकर कार्ड का वितरण कर सभी व्यापारियो से आगामी 11 मार्च को महाशिवरात्रि के महापर्व पर भोले नाथ के बारात में शामिल होने की अपील किया।
इस दौरान थर्ड जेंडर से पूजा चौधरी, प्रीति, पूनम रजक, नंदा, सीमा, तानिया, किरण, रंजीता, सुरेखा, पद्मिनी, शिवानी, रानी, रागनी, राहुल तथा समिति के सदस्य वेंकट राव, कमलेश यादव, अभिजीत विश्वास, मिथलेश यादव, प्रशांत कुमार, गौरव चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।














