BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

10 लाख रुपए से अधिक का तेलंगाना एवं मध्यप्रदेश की अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी में 207 पेटी शराब बरामद

आरोपियों के कब्जे से 207 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जुमला 1789.440 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…अवैध शराब बिक्री के मामले में संलिप्त अन्य लोगो के सबंध में पूछताछ एवं जांच जारी है…

 

बीजापुर। दिनांक 18/01/2025 को बीजापुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम हीरापुर में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि स्कूलपारा बासागुड़ा निवासी तिरूपति जंगम के द्वारा हीरापुर निवासी आयतु कारम के घर में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा गया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी आवापल्ली तिलेश्वर यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बासागुड़ा निरीक्षक मनोज सिंह के नेतृत्व में थाना बासागुड़ा द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मुख्‍य आरोपी तिरूपति जंगम की निशानदेही पर आयतु कारम के घर में छापेमारी कर तेलंगाना एवं मध्यप्रदेश राज्य के अवैध अंग्रेजी शराब GOA 116 पेटी (प्रत्येक पेटी में 50 पौवा) व पेटी से खुला हुआ 252 पौवा कुल 1089.360 लीटर McDowell’s No.1 की 07 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 पौवा) कुल 60.480 लीटर, एवं KINGFISHER Beer 82 पेटी (प्रत्येक पेटी में 12 बॉटल) कुल 639.600 लीटर जुमला 1789.440 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 73 हजार 800 रुपये है।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी तिरूपति जंगम ने बताया कि गीदम निवासी सुल्तान द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब लाकर हीरापुर कारमपारा में आयतु कारम के घर में छोड़ना एवं समय समय पर अन्य जगह ले जाकर बिक्री करना बताया गया। तिरूपति जंगम हीरापुर कारमपारा निवासी आयतु कारम के घर में किराए का कमरा लेकर शराब रखता था।

तिरूपति जंगम से शराब रखे जाने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर कोई दस्तावेज नही होना बताया गया। जिस पर मौके से उक्त अवैध शराब की वीडियोग्राफी कर गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही कर अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जे में लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अवैध शराब ब्रिकी के मामले में संलिप्त अन्य लोगो के सबंध में आगे की जांच की जा रही है।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी: 1. तिरूपति जंगम पिता स्व0 सारैया जंगम उम्र 51 वर्ष निवासी बासागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर।

2. आयतु कारम पिता स्व0 कारम बंडी उम्र 55 वर्ष निवासी हीरापुर कारमपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

Related Posts