भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने आज बेबे नानकी गुरुद्वारा जोन-2 खुर्सीपार पहुंचकर भोले बाबा का आमंत्रण कार्ड गुरूद्वारा मे अर्पित किया। गुरुद्वारा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर भोले बाबा की बारात को लेकर चर्चा हुई। बाबा के बारात का आमंत्रण कार्ड समाज के सभी लोगों तक पहुंचने पर बल दिया गया। समय रहते आम जनता तक भी पहुचाने की जिम्मेदारी ली गई। बारात में इस बार सिख समाज द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही गई। सिख समाज की कुर्बानी को भी याद किया गया एवं आज हिदुत्व जिंदा है इसमें सिख समाज बहुत बड़ा योगदान है। समाज आगामी दिनों मे एक बडी बैठक रखेगा बाबा की बारात मे हर प्रकार की सेवा देने की बात कही। बैठक मे उपस्थित प्रधान बलकार सिंह गिल, उप प्रधान बलजीत सिंह गिल, सचिव वीर सिंह गिल कोषाध्यक्ष लखविंदर सिंह गिल, प्रितपाल सिंह दलवीर सिंह, बसंत सिंह, सुखदेव सिंह, प्रगट सिंह, मंगल सिंह, जीवन सिंह, बलजिंदर सिंह राकेश प्रसाद थे। यह जानकारी समिति के प्रवक्ता अभिजीत विश्वास द्वारा दी गई।














