BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति की महिला मोर्चा ने घर-घर जाकर बाबा के बारात में शामिल होने किया आमंत्रित

भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा वार्ड 31, दुर्गा मंदिर खुर्सीपार मे महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेबाबा की बारात में शामिल होने समस्त नागरिकों को घर-घर जाकर आमंत्रित करने हेतु कार्ड का वितरण किया। महिलाओ ने घर-घर में महाशिवरात्रि के पर्व को महापर्व के रूप में मनाने और इसमें मातृशक्ति का बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। इसके पूर्व एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी क्षेत्र के भीतरी हिस्से तक कार्ड वितरण कर सभी से संपर्क करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष मंजु मिश्रा, उपाध्यक्ष सुशीला पाठक, तारिणी शर्मा ,रेखा शर्मा, सीमा मिश्रा ,रेखा चौरसिया ,माया रानी दास, शांति ठाकुर, शोभा, सरोज , उमा सोनी, रंजीता कौशिक, मिनी कौशिक, दलजीत कौर, मीना साहू ,मीना देवी, कमला देवी , रवि बबीता, रजविंदर कौर, रामवती ,बालोंतीन जसवाल ,आनंदा देवी, सोनू प्रसाद, सुनीता देवी, पुष्पा सिंह, बलविंदर कौर, मालती यादव, सोनागिर ,रामवती, संध्या ,रेनू तोलानी ,स्नेहल सोनी, अन्य सेकड़ो महिलाएं सदस्य उपस्थित रही।

Related Posts