BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग- गोंदिया पैसेंजर, इतवारी- गोंदिया पैसेंजर सहित 10 ट्रेन रद्द, 04 ट्रेन नियंत्रित कर चलाई जाएगी

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के गोंदिया – गंगाझरी स्टेशनों के बीच समपार फाटक क्रमांक 510 पर 3 घंटे 45 मिनट का ट्राफिक कम पावर ब्लॉक लेकर गर्डर डी लॉन्चिंग किया जाएगा। यह ट्रैफिक ब्लॉक दिनांक 17 जनवरी 2025 को 22:10 से 18 जनवरी 2025 को 01.55 बजे तक लिया जाएगा।

एवं दिनांक 21 जनवरी 2025 को 23:20 बजे से लेकर दिनांक 22 जनवरी 2025 को 03:05 बजे तक लिया जाएगा। जिसके कारण निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

(1) गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग- गोंदिया पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।

(2) गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया दुर्ग पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।

(3)गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – गोंदिया -पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।

(5) गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़ गोंदिया मेमू पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी .

(6) गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।

(7) गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।

(8) गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – गोंदिया -पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।

(9) गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।

(10) गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) -पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।

नियंत्रित कर चलाई जाने वाली गाड़ियां

गाड़ी संख्या 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस को 17 जनवरी 2025 को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस को 18 जनवरी 2025 को 15 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 18109 टाटा नगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को 21 जनवरी 2025 को 1 घंटा 30 मिनट नियंत्रित करते हुए चलाया जाएगा ।

गाड़ी संख्या 18239 गेवरा रोड नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को 21 जनवरी 2025 को 01 घंटा 15 मिनट नियंत्रित करते हुए चलाया जाएगा।

Related Posts