BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सड़क सुरक्षा माह के 24वें दिन अहिवारा में किया गया यातायात जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भिलाई। 32वॉ सडक सुरक्षा माह के 24वें दिन आज दिनांक 10.02.2021 को जे.के लक्ष्मी सीमेंट कंपनी अहिवारा के द्वारा ग्राम गिरहोला में यातायात जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई तत्पश्चात सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य को ग्रामीणों एवं वाहन चालकों यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पैदल चलने के नियम, दो पहिया वाहन चालन के पूर्व एवं बाद की सावधानियां, रोड मार्किंग, संकेत बोर्ड तथा गुडसेमेरिटन के महत्व को उजागर करते हुए विस्तृत जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को प्रदान की गई।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा बताया गया कि यातायात नियम की जानकारी आज के समय में किसी को बताने की जरूरत नहीं है, जरूरत है तो उन्हे जागरूक करने कि वे यातायात नियमों का ईमानदारीपूर्वक पालन करें जिससे हम अपनी स्वंय की सुरक्षा कर सकें तथा अन्य की जान को जोखिम में न डाले जिससे सडक दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर एवं मृत्यु कारित सडक दुर्घटना को रोकने में हम सफल हो सकें। आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने वाले 10 वाहन चालको को हेलमेट वितरीत किया गया तथा सडक दुर्घटना में घायलो की मदद करने वाले 08 आम नागरिक एवं वाहन चालक को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। जिससे समाज में एक सकारात्मक उर्जा उत्पन्न हो एवं अन्य लोग भी घायलो की मदद निष्कोच करें तथा यातायात नियम का पालन करें। कार्यक्रम के दौरान नंदनी थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण कुमेटी, उनि. अर्जुन पटेल, यातायात से सउनि. बोधन साहू, प्रआर. राजमणी सिंह, आर. तिलक कुमार साहू, आर. द्रोण साहू व चालक आर. खिलावन मारकण्डेय, विजेन्द्र सिंह एवं मुकुल श्रीवास्तव, वाईस प्रेसिडेन्ट जे.के लक्ष्मी सीमेंट, सतीश मिश्रा, जनरल मेनेजर सेफ्टी, संजय अरोरा एवं 200 भारी वाहन चालक, 150 ग्रामीणवासी तथा जे.के. लक्ष्मी सीमेट के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगो को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने एवं जन-जन तक इस मूहीम को पहुंचाने के लिए शपथ दिलाया गया।

Related Posts