BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने दुर्ग जिला न्यायालय का किया भ्रमण

दुर्ग। शकुंतला विद्यालय रामनगर के कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों ने दुर्ग जिला न्यायालय की एक ज्ञानवर्धक शैक्षिक भ्रमण किया। जिसमें विद्यार्थियों को न्यायिक प्रणाली के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई।

विद्यार्थियों ने डॉ. प्रज्ञा पचौरी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से मुलाकात करके अपनी भ्रमण की शुरुआत की। जिन्होंने उन्हें विभिन्न कानूनों के बारे में मार्गदर्शन दिया और पॉक्सो अवलोकन कक्ष तथा हाफवे हाउस (सुधार गृह) का प्रदर्शन किया। इस संवादात्मक सत्र ने बाल संरक्षण तथा कानूनी अधिकारों को समझने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई।

अपनी यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने…(1) न्यायालय कक्ष का अवलोकन कियाः डिपोजिशन डाइस तथा प्रिजनर डाइस के बारे में सीखा तथा न्यायालय की कार्यवाही के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

(2) प्रमुख अधिकारियों से मिलेः दुर्ग की अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रश्मि नेताम से बातचीत की जिन्होंने न्यायालयीन परीक्षणों आशुलिपि तथा केस रीडिंग के बारे में बताया।

(3) मार्गदर्शन प्राप्त कियाः दुर्ग के जिला न्यायालय की न्यायालय प्रबंधक निधि दुआ की विशेषज्ञता से लाभान्वित हुए।

(4) वरिष्ठ राष्ट्रीय आपराधिक वकील से मुलाकातः अशोक कुमार यादव ने अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि साझा की जिससे छात्रों की न्यायिक प्रणाली की समझ और समृद्ध हुई।

इस शैक्षिक भ्रमण ने हमारे छात्रों को न्यायालय प्रणाली अपीलीय प्रणाली और कानून के व्यावहारिक पहलुओं की गहरी समझ प्रदान की है। हमें गर्व है कि न्यायधीश ने हमें अपना अमूल्य समय एवं समृद्ध अनुभव का लाभ प्रदान किया।

इस अवसर पर शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा द्वारा छात्रो के शैक्षिणक भ्रमण के मार्गदर्शन की भूरी-भूरी प्रसंशा की और इस प्रकार के और अधिक से अधिक शैक्षणिक भ्रमण छात्रो के ज्ञानवर्धन के लिए किया जायेगा कहा।

इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हेड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना के मार्गदर्शन में किया गया साथ ही शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा, पलक जैसवाल, रश्मि यादव, ज्योति कुमारी, प्रीती साहू का सराहनीय योगदान रहा।

शाला के प्राचार्य विपिन कुमार, मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय, रिसाली), आरती मेहरा प्राचार्य (शकुंतला विद्यालय नंबर 2), मैनेजर अभय दुबे, उप प्राचार्य जी रंजना कुमार, अनीता नायर, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, प्रभारी राजेश वर्मा, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा एवं शिक्षक शिक्षकों ने शैक्षणिक भ्रमण की सराहा और शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Related Posts