BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अमरेश मिश्रा ने रेंज के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक ली, धोखाधड़ी की शिकायत की तस्दीक कर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश

रायपुर। अमरेश कुमार मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज द्वारा रेंज के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिला रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक एवं सभी जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण उपस्थित रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षकों के द्वारा जिलेवार ब्रीफिंग दी गई, जिसमें जिले के लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विस्तृत समीक्षा कर लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत के समयबद्ध निराकरण करने एवं अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की हिस्ट्रीशीट तैयार कर उनके विरूध्द प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में Financial Investigation कर संपत्ति जप्ती की कार्यवाही, PIT NDPS की कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गुम बच्चों के प्रकरणों की राजपत्रित अधिकारियों को समीक्षा करने एवं बरामदगी हेतु गंभीरतापूर्वक समुचित प्रयास करने के निर्देश दिये गये।

चिटफंड प्रकरणों एवं अन्य गंभीर प्रकरणों के फरार आरोपियों का डाटाबेस तैयार कर विशेष टीम गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में सूदखोरी, माइको फायनेंस कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत की तस्दीक कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा की नियमित समीक्षा करने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिये गये।

Related Posts