BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अमरेश मिश्रा और मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने रेलवे सुरक्षा समिति की बैठक ली

रायपुर। अमरेश कुमार मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज एवं मुनव्वर खुर्शीद, पुलिस महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा समिति की बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रायपुर, जिला रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, रेल एवं सभी जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण उपस्थित रहे।

बैठक में रेलवे सुरक्षा से संबंधित समस्त मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में रायपुर रेल्वे स्टेशन में सीसीटीवी कैमरे की संख्या में वृद्धि एवं अन्य संवेदनशील रेलवे स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में आरपीएफ, जीआरपी एवं जिला पुलिस बल के मध्य समन्वय, आसूचनाओं का आदान प्रदान, अपराध के निराकरण में आपसी तालमेल कर अपराधियों की धरपकड़, मादक पदार्थ की तस्करी एवं मानव तस्करी रोकने,, यातायात व्यवस्था में सुधार करने, रेलवे स्टेशन में होने वाली चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु संयुक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

समस्त सुरक्षा बलों के मध्य अंर्तराज्यीय समन्वय स्थापित कर आसूचना के आदान प्रदान एवं योजनाबद्ध कार्यवाही के भी निर्देश दिये गये। साथ ही रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में नियमित संयुक्त पेट्रोलिंग, चेकिंग कर आपराधिक / असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

आमजन की सुविधा हेतु प्रीपेड बूथ पुनः प्रारंभ किये जाने एवं पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने के संबंध में चर्चा की गई। रेलवे ट्रैक में होने वाली घटनाओं से रेल परिचालन बाधित न हो इस उद्देश्य से तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

Related Posts