BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 06 जनवरी: सिंह राशि वालों चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं

आज सोमवार 6 जनवरी को चंद्रमा का गोचर मीन राशि में हो रहा है। इस राशि में चंद्रमा की युति राहु से होने की वजह से ग्रहण योग बन रहा है। लेकिन ग्रहण योग के साथ ही आज बुधादित्य योग भी बना हुआ है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि : अज्ञात भय सताएगा। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : आय में अनियमितता बनी रहेगी। उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि : कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी प्रेम-संतान ठीक-ठाक है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि : यात्रा से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अनुकूल है। भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करना शुभ होगा।

कन्या राशि : स्वंय के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि : पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। नकारात्मक सोच के शिकार होंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। मां का स्वास्थ्य खराब रहेगा। सीने में विकार संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : नाक, कान और गला की परेशानी होगी या कंधे और भुजाओं में थोड़ी दर्द हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि : मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि : नकारात्मक ऊर्जा के शिकार होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार ठीक नहीं चल रहा है। बहुत ध्यान से चलें। काली वस्तु का दान करें।

Related Posts