गृह अतिचार कर महिला से जबरम दुष्कर्म एवं घटना का विडिओ बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लज्जा भंग करने के मामले मे पुलिस की सख्त कार्यवाही…आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल किया गया बरामद…
अंबिकापुर। प्रार्थिया चौकी रघुनाथपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 18/02/24 कों प्रार्थिया के परिवार के सभी लोग जल चढ़ाने गये थे, प्रार्थिया घर पर अकेली थी, कि रामनाथ दास प्रार्थिया कों अकेली पाकर रात मे घर आकर प्रार्थिया से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया और घटना समय का रामनाथ दास अपने मोबाइल से फोटो-वीडियो बना लिया और आरोपी उक्त वीडियो कों वायरल करने की धमकी देकर माह मई 24 तक कई बात प्रार्थिया से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं।
प्रार्थिया लोक लज्जा के करण किसी कों घटना की जानकारी नही दी थी, लेकिन अब आरोपी उक्त वीडियो कों अन्य अन्य व्यक्ति कों दिखा कर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा हैं।
जब प्रार्थिया के पटी और बेटा रामनाथ कों उक्त कृत्य करने से मना किये तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना लुन्ड्रा, चौकी रघुनाथपुर मे अपराध क्रमांक 03/25 धारा 450, 376 (2) (एन), 506, 509(ख) भा. द. वि.,का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
दौराना विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी रामनाथ दास कों उसके सकुनत से पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम रामनाथ दास उम्र 45 वर्ष साकिन जरहाडीह डढोंलीपारा चौकी रघुनाथपुर थाना लुन्ड्रा का होना बताया।
आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना के प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, प्रधान आरक्षक संजय नागेश, आरक्षक राकेश एक्का, अरविन्द तिवारी, इदरीश खान, मकरध्वज सक्रिय रहे।















