बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंदकार की हत्या की घटना पर थाना बीजापुर में अप.क. 01/2025 पारा 103, 238, 61, (5) भारतीय न्याय संहिता वा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गम्भीरता को मद्देनजर रखते हुए प्रकरण में विवेचना कार्यवाही हेतु निम्नांकित पुलिस अधिकारियों की रेंज स्तर पर विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया है।
(1) मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर, (2) रुचि वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक जिला दंतेवाड़ा,(3) शरद जागसवाल, उप पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर,(4) गीतिका साहू, उप पुलिस अधीक्षक, जिल्ला बस्तर, जगदलपुर, (5) दुर्गेश शर्मा, निरीक्षक पाना प्रभारी बीजापुर,(6) विरेन्द्र श्रीवास्तव, निरीक्षक, प्रभारी जिला विशेष शाखा, जिला बीजापुर, (7) चंद्रशेखर श्रीवास निरीक्षक, प्रभारी फरसपाल जिला दंतेवाड़ा, (8) रिजवान अहमद, निरीक्षक, रक्षित केन्द्र, जिला बीजापुर, (9) गौरव तिवारी, निरीक्षक, रेंज साईबर थाना जगदलपुर, (10) मुकेश पटेल, उप निरीक्षक, वाना बीजापुर, जिला बीजापुर, (11) विवेकानंद पटेल, उप निरीक्षक, प्रभारी साईबर सेल, जिला बीजापुर एसआईटी टीम शामिल है।
विशेष जांच टीम को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त प्रकरण में लगातार विवेचना कार्यवाही कर प्रकरण का निराकरण करें। प्रकरण की जांच कार्यवाही के संबंध में प्रगति प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा प्रतिदिन अनिवार्यतः इस कार्यालय को प्रेषित किया जावे।
वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि… बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में हमारी सरकार ने प्रकरण की पूरी विवेचना हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम भी साइंटिफिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
इस प्रकरण के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही आरोपी द्वारा किये गए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया है। ऐसी घटना अत्यंत निंदनीय है और इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं।















