BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति की महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न, निमंत्रण कार्ड जन-जन तक पहुचाने की बनी रणनीति

भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की बैठक खुर्सीपार ज़ोन 3 पंप हॉउस मेदान मे रखी गई। महिला मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा महाशिवरात्रि के महापर्व पर भोलेबाबा की बारात का नागरिकों को घर-घर आमंत्रित करने और सनातन धर्म की आस्था का प्रचार प्रसार करने का प्रण लिया गया। समिति द्वारा इस वर्ष बाबा भोलेनाथ के बारात का तेरहवां वर्ष है। इसमें मातृशक्ति का बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है और घर-घर तक बाबा भोलेनाथ की बारात का कार्ड शिव भक्तों, गणमान्य नागरिकों, प्रतिष्ठित व्यक्तियो तक पहुचाने का कार्य कर रही है। सब लोंगो तक संपर्क करना इन सब विषय को लेकर बैठक चली। बैठक मे यूवा विंग के निर्मल सिंह, जिला अध्यक्ष मंजु मिश्रा, उपाध्यक्ष सुशीला पाठक , नसरीन खान, रेखा चौरसिया, माया रानी दास, शांति ठाकुर, शोभा, सरोज , उमा सोनी, रंजीता कौशिक, मिनी कौशिक, दलजीत कौर, मीना साहू ,मीना देवी, कमला देवी , रवि बबीता, रजविंदर कौर, रामवती ,बालोंतीन जसवाल ,आनंदा देवी, सोनू प्रसाद, सुनीता देवी, पुष्पा सिंह, बलविंदर कौर, मालती यादव, सोनागिर ,रामवती, संध्या ,रेनू तोलानी ,स्नेहल सोनी, अन्य महिलाएं सदस्य उपस्थित थे।

Related Posts