BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलयुगी बाप ने बाप-बेटी की रिश्ते को किया शर्मसार, सौतेली बेटी से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

सौतेले पिता ने किया 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार…प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना सनावल में अपराध क्रमांक 61/24 धारा 64(2)f, 65(2) BNS 04,06 pocso act के तहत अपराध पंजीबद्ध…

 

बलरामपुर। पीड़ित बालिका के पिता की पांच वर्ष पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद दो वर्ष पूर्व पीड़िता की मां से आरोपी पिता चूड़ी विवाह करके 04 बच्चों के साथ अपने घर लेकर आया था, लेकिन पिता की अपनी 12 वर्षीय सौतेली पुत्री पर ही नियत खराब हो गई।

दिनांक 29.12.24 को दोपहर में प्रार्थीया की सबसे छोटी लड़की घर पर नही थी जिसे ढूंढने के लिए वह घर से कुछ दूर पर स्थित तालाब के पास पहुंची तो आरोपी पिता नाबालिग लड़की के कपड़े उतारकर उसके साथ जबरन बलात्कार कर रहा था।

जिसे देख कर पीड़िता की मां बच्ची को पिता के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ घर लेकर आई, रात में आरोपी पिता पुनः पीड़ित बच्ची को अपने साथ कमरे में लेकर गया और फिर जबरदस्ती बलात्कार कर फरार हो गया था।

पीड़ित बालिका की मां की रिपोर्ट पर थाना सनावल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पिता के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Posts