नए साल के पहले महीने में लगभग 13 से 15 दिन बैंक छुट्टियां रहेंगी। इनमें दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार और कुछ अन्य त्योहार शामिल हैं, जिस दिन बैंक बंद रहेंगे…
नईदिल्ली (ए)। बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर आपको बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि जनवरी महीने में 14 से 15 दिन बैंक बंंद रहने वाले है। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ हरेक हफ्ते के साप्ताहिक अवकाश रविवार के दिन भी शामिल है। हालांकि अभी RBI की अधिकारिक लिस्ट जारी होना बाकी है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हर माह जारी होने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल होती हैं।राष्ट्रीय अवकाश के दिन पूरे देश में सभी बैंक बंद रहते हैं, क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं यानि इन दिनों केवल संबंधित राज्य या क्षेत्र के बैंक ही बंद रहते हैं। ध्यान रहे एक राज्य में किसी दिन बैंक अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।
लगातार बैंक बंद होने के चलते चेकबुक, पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिनका आप उपयोग कर सकते है।
इन दिनों पर बंद रहेंगे बैंक
- 1 जनवरी: नये साल का दिन
- 5 जनवरी: रविवार
- 6 जनवरी: गुरु गोबिंद सिंह जयंती
- 11 जनवरी: दूसरा शनिवार, मिशनरी डे मिजोरम
- 12 जनवरी: रविवार और स्वामी विवेकानन्द जयंती
- 13 जनवरी 2025: लोहड़ी , पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में बैंक बंद
- 14 जनवरी: मकर संक्रांति और पोंगल
- 15 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस तमिलनाडु और टुसू पूजा पश्चिम बंगाल असम में बैंक बंद।
- 16 जनवरी: उज्जवर तिरुनल
- 19 जनवरी: रविवार
- 23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
- 25 जनवरी: चौथा शनिवार
- 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
- 30 जनवरी: सोनम लोसर, सिक्किम
इन Online सेवाओं की ले सकते है हेल्प…
- NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
- Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
- MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
- ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।
















