BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

एक जनवरी 2025 से 45 पैसेंजर, 81 मेमू एवं 20 डेमू ट्रेनों को नियमित नंबर से चलाया जाएगा

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति विभिन्न सेक्शनों में आधारभूत संरचना को और अधिक विकसित करते हुए इस वर्ष भी भारतीय रेलवे की समय सारणी में 01 जनवरी, 2025 से आंशिक परिवर्तन किया गया हैं। गाडियों के परिचालन में प्रस्थान से आगमन तक के समय में गति बढाते हुये कई घंटो की परिचालन समय की बचत के लिए समय सारणी में परिवर्तन किया जाता है। इन आवश्यक कार्यो को निरंतर करते रहने से विभिन्न सेक्शनों में मेल एक्सप्रेस गाड़ियो में 10 मिनट से लेकर 55 मिनट तक एवं पैसेंजर गाड़ियों में 05 मिनट से लेकर 20 मिनट तक के परिचालन समय में (प्रस्थान स्टेशन से आगमन) बचत होगी।

इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी दिनांक 01 जनवरी, 2025 से लागू होने वाली नई रेलवे समय-सारणी में इस रेलवे से चलने वाली एवं होकर गुजरने अप दिशा एवं डाउन दिशा की 131 स्टेशनों में गाडियों का परिचालन समय बदलाव किया गया है । अन्य स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी।

इस रेलवे में 45 पैसेंजर, 81 मेमू एवं 20 डेमू सहित 146 गाड़ियों को को एक जनवरी से सभी 146 गाड़ियों को एक जनवरी, 2025 से नियमित नंबर (Regular Number) से चलाया जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चल रही 14624/14623 फिरोजपुर-सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस को दिनांक 01 मार्च, 2025 से इस गाड़ी को सुपरफास्ट बनाया जा रहा है और इस गाड़ी के ट्रेन नंबरो में एवं समय सारणी में परिवर्तित किया जा रहा है। दिनांक 01 मार्च, 2025 से 20424/20423 फिरोजपुर-सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट सुपर फास्ट एक्सप्रेस बन कर चलेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अप दिशा एवं डाउन दिशा की ट्रेनों में 131 स्टेशनों में गाड़ियों की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया एवं अन्य रेलवे स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी। जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :- 👇🏻

देखे पूरा डिटेल…

30.12.2024 New Time Table-2024

Related Posts