BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

01 लाख के ईनामी DAKMS अध्यक्ष सहित 03 माओवादी गिरफ्तार, कई घटनाओं में है शामिल

01 लाख के ईनामी DAKMS अध्यक्ष सहित 03 माओवादी गिरफ्तार…ग्रामीण के अपहरण, हत्या, लूट एवं चिन्तावागु कैम्प पर हमला में शामिल थे…

 

बीजापुर। जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना पामेड़ एवं केरिपु 151 की टीम धरमाराम, जीड़पल्ली की ओर निकली थी।

अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा जीड़पल्ली से 03 माओवादियों को पकड़ा गया।
1. रामबाबू पूनेम (डीएकेएमएस अध्यक्ष) पिता समैया जाति दोरला उम्र 25 वर्ष निवासी धरमारम थाना पामेड़, इनाम- 01.00 लाख।

2. लखमा मड़कामी(मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर) पिता मंगरू जाति मुरिया उम्र 35 निवासी जीड़पल्ली थाना पामेड़।

3. हड़मा माड़वी(मिलिशिया कमाण्डर) पिता भुसका जाति मुरिया उम्र 37 वर्ष निवासी इंकाल थाना पामेड़।

पकड़े गये माओवादी दिनांक 07/08/2024 को ग्राम बड़शनपाल के ग्रामीण के अपहरण, हत्या एवं लूट की घटना एवं चिन्तावागु केरिपु कैम्प पर हमला करने की घटना में शामिल थे।

पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना पामेड़ में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय JMFC न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related Posts