
भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के द्वारा आगामी 11 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन प्रत्येक वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी बाबा की बारात बड़े धूमधाम से मनाने के लिए अमर कस ली है। समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि बाबा के बारात यह 12वां वर्ष है। इस वर्ष भी भोलेनाथ की बारात बड़े धूमधाम से निकाली जायेगी। इसकी तैयारियों को लेकर समिति द्वारा लगातार बैठक ली जा रही है और समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।महिला विंग भी तैयारियो में जुटी है उन्हें घर-घर जाकर 21000 निमंत्रण कार्ड बाटने की जिम्मेदारी दी गई है। निमंत्रण का पहला कार्ड आज प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी के चरणों मे अर्पित कर उन्हें निमंत्रण दिया गया है।









