शुक्रवार और शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश होने के आसार हैं…
नईदिल्ली (ए)। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ निचले स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में जारी है। इसकी वजह से शुक्रवार और शनिवार को अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से भारी नमी आएगी। इसके चलते पंजाब, हरियाणा सहित 10 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इससे ठंड और बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश व बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और गुजरात में ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को मप्र में ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है।















