BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

राज्यसभा में मोबाइल के यूज पर सभापति ने जताई नाराजगी, AAP के तीनों सांसद दिनभर के लिए निष्कासित, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी

नईदिल्ली (ए)। कृषि कानूनों पर जारी किसान आंदोलन की धमक अब सड़क से लेकर संसद तक सुनाई दे रही है। संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है और किसानों के मुद्दे पर आज भी हंगामा के आसार नजर आ रहे हैं। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज एक बार फिर से संसद में किसान आंदोलन और कृषि कानूनों पर घमासान देखने को मिल सकता है। कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने 19 पार्टियों की ओर से किसानों के मुद्दे पर चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, इस बीच सरकार और विपक्ष में किसानों के मुद्दे पर 15 घंटे तक चर्चा करने के लिए सहमति बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को राज्यसभा में राष्ट्रपति के भाषण पर चर्चा का जवाब देंगे। वेंकैया नायडू ने कहा कि सदस्यों को राज्यसभा चैंबर के अंदर इस तरह की अनुचित गतिविधियों से दूर रहना चाहिए, सदन की कार्यवाही की इस तरह रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर इसके प्रसार से विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना ​​हो सकती है।

लोकसभा की सोमवार 15 फरवरी की बैठक रद्द कर दी गई है और अब संसद के बजट सत्र के पहले चरण की अंतिम बैठक शनिवार 13 फरवरी को होगी ।     लोकसभा के पटल कार्यालय के प्रपत्र में यह सूचना दी गई है । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संसद के बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 15 फरवरी तक निर्धारित था।  राज्यसभा में सभापति एम वेंकैया नायडू ने उच्च सदन की बैठक 13 फरवरी को होने की घोषणा की । 

राज्यसभा में हंगामा कर रहे AAP के तीनों सांसद निष्कासित

किसानों के मुद्दे को लेकर राज्यसभा में भारी हंगामा कर रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के तीनों सांसद संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और एन.डी. गुप्ता को बुधवार को दिन भर के लिए निष्कासित कर दिया गया। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने शून्यकाल काल के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा कराने का प्रयास किया तो आप के तीनों सांसद अपनी सीटों पर खड़े होकर नारे लगाने लगे। उन्होंने ‘कृषि कानूनों को रद्द करो’ के नारे लगाए।

Related Posts