BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आजादी के दिवानों ने जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करने के लिए हम दिन रात पसीना बहा रहे हैं: पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कर दिया है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को फायदा होगा। किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और शहरों में पेयजल भी उपलब्ध कराया जा सकेगा…

 

भोपाल (ए)। पीएम नरेंद्र मोदी ने केन और बेतवा नदियों के जल को एक साथ मिलाकर केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने वाजपेयी पर डाक टिकट भी जारी किया गया। पीएम मोदी ने कहा- मप्र में 1100 से अधिक अटल ग्राम सेवा सदन के निर्माण का काम आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए पहली किस्त जारी की गई है। अटल ग्राम सेवा सदन गांवों के विकास को नई गति देंगे।

हमारे लिए सुशासन दिवस एक दिन का कार्यक्रम भर नहीं है। सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। मप्र में आप सभी लगातार भाजपा को चुन रहे हैं। इसके पीछे सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के बाद पीएम मोदी अब कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बुंदेलखंड की भाषा से की। उन्होंने इसाई समाज के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार को एक साल पूरा हो गया है। मप्र के लोगों को मैं इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस एक साल में प्रदेश में विकास की अगल रफ्तार दिख रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास हुआ है। ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण भी हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि आज अटलजी की जयंती को 100 साल हो गए हैं। यह हमारे लिए सुशासन दिवस है।

पीएम मोदी ने कहा देश में जब जब भाजपा को जहां जहां सेवा करने का मौका मिला है। हमनें पुराने रिकॉर्ड तोड़कर काम किया है। आजादी के दिवानों ने जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करने के लिए हम दिन रात पसीना बहा रहे हैं। अतीत में कांग्रेस की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करने का काम करती थी। अखबरों में विज्ञापन देना, दीए जलाना ही उनका काम था। 35-35 साल बीते के बाद भी योजनाओं का काम शुरू नहीं होता था।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जल संकट के स्थाई सामाधान के लिए नहीं सोचा। भारत के लिए नदी जल का महत्त्व क्या है इसको समझने वाले लोगों में बाबा साहब आंबेडकर पहले व्यक्ति थे। देश आजाद होने के बाद सबसे पहले जल शक्ति के लिए, पानी के लिए दूरदृष्टि आयोजन , पानी का सामर्थ के बारे में सबसे पहले बाबा साहब ने सोचा था। इस सच्चाई को दबाकर रखा गया। एक ही व्यक्ति को क्रेडिट देने के नशे में सच्चे सेवक को भुला दिया गया। देश आजाद होने के बाद भारत की जल शक्ति, नदियों के लिए बड़े बांध बनाने की दूरदृष्टि , बड़ी नदी घाटी योजनाओं के लिए बाबा साहब ने काम किया। जल शक्ति आयोग भी बाबा साहेब की देन है।

पीएम मोदी ने बाबा साहब आंबेडकर को जल शक्ति योजनाओं का क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जलआयोग के पीछे बाबा साहब आंबेडकर का हाथ था। लेकिन कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब को क्रेडिट नही दिया। सभी कामों के लिए एक व्यक्ति को क्रेडिट दिया गया। देश के राज्यों के बीच पानी को लेकर विवाद थे। देश में जल शक्ति के लिए बाबा साहब आंबेडकर ने प्रयास किए।

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश देश के टॉप की इकॉनमी में से एक होगा। इसमें बुंदेलखंड की बड़ी भूमिका होगी। विकसित मध्य प्रदेश और विकसित भारत बनाने में बुंदेलखंड अपनी भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि पानी हर किसी के जीवन से जुड़ा है। इसलिए ही आज यह लोगों की भीड़ मुझे आशीर्वाद देने आई है।

मप्र के सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम के बाल काल की मूर्ति भेंट की। वहीं, सांसद वीडी शर्मा ने पीएम मोदी को अलट की छोटी सी मूर्ति भेंट की। केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने अपने संबोधन से की। इस दौरान उन्होंने परियोजना को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड सशक्त और समृद्ध बनेगा।

Related Posts