BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कांकेर कलेक्टर की संवेदनशीलता: मौत के 18 घण्टे के भीतर राहत राशि की स्वीकृत


भानुप्रतापपुर। सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में कांकेर कलेक्टर के.एल.चौहान ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मृतक के परिजन को एक दिन के भीतर राहत राशि स्वीकृत कर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।

बता दें कि भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम पिच्चेकट््टा निवासी 40 वर्षीय अजय सोनवानी की बीती रात सर्प कांटने से मृत्यु हो गई थी। सर्पदंश के बाद मृतक को अस्पताल तक भी नहीं लाया जा सका। भानुप्रतापपुर SDM के प्रतिवेदन पर उक्त प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने मृतक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी श्रीमती यशोदा सोनवानी के लिये 04 लाख रुपए की राहत राशि स्वीकृत की। कलेक्टर के एल चौहान इन मामलों में अधिक संवेदनशील हैं। इसके पूर्व भी के एल चौहान ने 24 घण्टों में हीं राहत राशि प्रदान की थी। आज के प्रकरण में एक संयोग के बारे में कर्मचारी ने बताया कि श्री चौहान जिले के 18 वें कलेक्टर है और संयोग वश आज इस प्रकरण को भी 18 घण्टों में ही स्वीकृति दी गई।

Related Posts