कैम्प स्थापना के साथ ही केरिपु मेडिकल यूनिट द्वारा मेडिकल कैम्प लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई और निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। नवीन सुरक्षा कैम्प “वाटेवागु” की स्थापना से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल बना हुआ है…
बीजापुर। जिला बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रो में नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो को गति प्रदान करने के उद्देश्य से सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर (छग) राकेश अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, केरिपु रायपुर सेक्टर, कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा, देवेन्द्र सिंह नेगी केरिपु उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स सेक्टर बीजापुर के मार्ग-दर्शन एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर, सरकार राजा रमन, कमांडेंट 170 वाहिनी केरिपु, अमित कुमार कमांडेंट कोबरा 202, अशोक कुमार कमांडेंट 210 कोबरा वाहिनी, नरेश पवार कमांडेंट कोबरा 205 के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार” योजना के तहत माओवादियों के पीएलजीए बटालियन नम्बर 01, कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैम्प ‘‘वाटेवागु” दिनांक 20/12/2024 को स्थापित किया गया।
यह कैम्प माओवादियो के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित क्षेत्र में स्थापित किया गया है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना और आम जनों तक विकासात्मक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।
क्षेत्र में सड़क मार्ग का विस्तार और पुलों का निर्माण किया जाएगा ताकि आम जनता को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके। क्षेत्र में बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लोगों को इन मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। क्षेत्र में पीडीएस दुकानें खोली जाएंगी ताकि लोगों को राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुविधा उनके गांव में ही मिल सके।
क्षेत्र में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को मोबाइल सेवाओं का लाभ मिल सके। नए कैम्प की स्थापना से क्षेत्र में आम-जनों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
















