BREAKING

Uncategorised

राजिम माता की आशीर्वाद से साहू समाज का हो रहा है चहुंमुखी विकास : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

रायपुर। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह जेल एवं धार्मिक न्यास मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम औराबांधा की पावन धरा में आयोजित राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राजिम माता की पूजा अर्चना की और लोगों को राजिम माता की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने माला पहनाकर और श्रीफल एवं शाल भंेटकर मंत्री श्री साहू का भव्य स्वागत किया।

लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने राजिम माता जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजिम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में संगठित तरीके से काम करके अपना चहुमुंखी विकास कर रहा है। उन्होने समाज को दिखावा से दूर रहकर समाज के गरीब, असहाय, परित्यक्ता महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने का आग्रह किया। ताकि समाज का नाम और अधिक रोशन हो सके। मंत्री श्री साहू ने कहा कि साहू समाज एक संगठित और बड़े समाज के रूप में जाना जाता है। उन्होने सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही। मंत्री श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, बोली, रहन-सहन की परम्परा को आगे बढ़ाना प्रदेश शासन का प्रमुख उद्देश्य है और इसे ध्यान में रखकर ही कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि राजिम माता की आशीर्वाद से समाज में उन्नति और खुशहाली आई है। उन्होने लोगों से राजिम माता की आदर्शो और विचारों को अनुसरण करने की बात कही। कार्यक्रम को जिला पंचायत के अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर ने भी संबोधित किया। उन्होने आयोजन समिति को बधाई देते हुए राजिम माता की जीवन, उनके द्वारा साहू समाज के उत्थान के लिए कार्य आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। लोकसभा के पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि साहू समाज की गौरवशाली इतिहास और परंपराएं है। उन्होने समाज को अच्छे कार्यो में सहयोग प्रदान करने की समझाईश दी। पूर्व विधायक तोखन साहू ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि राजिम माता की आशीर्वाद से ही गांव-गांव में राजिम माता की जयंती मनाई जा रही है। जिसके माध्यम से समाज के अनेक विभूतियों को याद करने का मौका मिल रहा है। जो समाज के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम को प्रतिष्ठित नागरिक सागर सिंह बैस ने भी संबोधित किया और उन्होने लोगों को राजिम माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related Posts