BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

बजट 2021 : मोदी कैबिनेट की बैठक शुरू, टैबलेट के जरिए बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

https://twitter.com/terikahkelunga/status/1356097944571666434?s=19

नईदिल्ली (ए)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे अपना लगतार तीसरा बजट पेश करेंगी। संसद में बजट पेश होने से पहले केंद्रीय कैबिनेट की एक बैठक हो रही है। इसके बाद टैबलेट के जरिए वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी और पढ़ेंगी। माना जा रहा है कि कोरोना की वजह से सुस्त पड़े अर्थव्यवस्था को निर्मला सीतारमण आज आर्थिक टीका देंगी। इस बजट से उम्मीद की जा रही है कि इसमें महामारी से पीड़ित आम आदमी को राहत दी मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे और रक्षा पर अधिक खर्च के माध्यम से आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने पर अधिक ध्यान दिये जाने की भी उम्मीद की जा रही है। यह एक अंतरिम बजट समेत मोदी सरकार का नौवां बजट होने वाला है। यह बजट ऐसे समय पेश हो रहा है, जब देश कोविड-19 संकट से बाहर निकल रहा है। इसमें व्यापक रूप से रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास पर खर्च को बढ़ाने, विकास योजनाओं के लिये उदार आवंटन, औसत करदाताओं के हाथों में अधिक पैसा डालने और विदेशी कर को आकर्षित करने के लिये नियमों को आसान किये जाने की उम्मीद की जा रही है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना तीसरा बजट पेश करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, हेमा मालिनी संसद पहुंच गए है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की है। इस बार बही खाता नहीं बल्कि टैब के जरिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी और पढ़ेंगी। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए निकल चुकी हैं।

Related Posts