BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के लिये निधि संग्रहण का अलख जगाने निकाली गई भव्य जनजागरण रैली

भिलाई। शनिवार की शाम को शाही दशहरा महिला उत्सव समिति के द्वारा जनमानस मे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के लिये निधि संग्रहण का अलख जगाने के लिये सेक्टर-7 ग्लोब चौक से सेक्टर-9 चौक तक भव्य जनजागरण यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में रामजी रथ पर विराजमान होकर साथ में आकर्षक झांकी, लाइटिंग, ढोल ताशे, डीजे, ऑर्केस्ट्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ साधु संतों के द्वारा विशेष ध्वज पताका के साथ जनजागरण यात्रा प्रारंभ हुई। आमंत्रित मुख्य अतिथियों की अगुवाई में यात्रा सेक्टर 7 से होते हुए सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में श्रीराम जी की महाआरती एवं विशाल भोग भंडारे का वितरण किया गया। कार्यक्रम राकेश पांडेय की अगवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका चारुलता पाण्डेय थी। कार्यक्रम में लाभचंद बाफना, रमशीला साहू, सांवलाराम डाहरे, चंद्रिका चंद्राकर, रतन तिवारी, कन्हैया सोनी, रामउपकर तिवारी, अवधेश चौहान, राजीव चौबे, दिलीप पटेल, संजय खन्ना, भोला साहू, बी.रवि राव, संतोष सिंह, ए. गौरीशंकर, गोपाल विष्ट, अशोक देशलहरा, देवेंद्र साहू, मुकेश अग्रवाल, रवि कुशवाहा, बिनोद पांडेय, सुषमा जेठानी, कंचन सिंह, पुष्पा गेन्द्रे, संध्या आचार्य, आशा उमरे, संध्या साहू, टाटा शोभा, राजेश्वरी रेड्डी, सितारा देवी, विद्या देवी, अनिल सोनी, वैद्यनाथ झा, गोविंद सोनी, शुभम सिंह, सुशांत केसरी, लक्ष्मी साहू, शांता जंघेल, इंदु कौर, प्रमोद अग्रवाल, बीरेन्द्र साहू, निर्भय जैन, प्रताप सिंह, फिरोज फारुखी, रूपा दलाई, सतेन्द्र सिंह लोकेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित थे।

Related Posts