BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

युवक द्वारा थाने में की गई आत्महत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा: मृतक के पिता ने 30 हजार में दी थी बहू की हत्या की सुपारी, पकड़े जाने के डर से युवक ने की थी आत्महत्या

थाने के अंदर आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है…सुसाइड़ करने वाले गुरूचरण मंडल के पिता ने ही बहू की हत्या की सुपारी दी थी…बहू की मौत की खबर मिलते ही गुरुचरण के साथ आरोपी थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाए थे…मामले में जब पुलिस ने गुरुचरण से पूछताछ की तो पकड़े जाने के डर से गुरूचरण ने थाने के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी….

 

बलरामपुर। दिनांक- 30.09.2024 को कोयल नदी बेलचम्पा रेहला पुल पोल सं0-11 के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था। जिस संदर्भ में गढवा थाना (झारखंड) U.D काण्ड सं0-45/24 दर्ज किया गया था। इस काण्ड के अनुसंधान के क्रम मे मृत महिला की पहचान रीना गिरी पति गुरुचंद मंडल सा० संतोषी नगर बरदर थाना बलरामपुर (छग) के रुप में हुई।

इनके भाई बदला गिरी पे० मनिका गिरी, ग्राम झेराडीह, थाना- लुंड्रा, जिला- सरगुजा के द्वारा दिनांक- 06.11.2024 को दिए गये आवेदन के आधार पर गढ़वा थाना कांड सं0- 596/2024 धारा- 103(1)/238/3(5) बी0एन0एस0 2023 के तहत दर्ज किया गया।

इस काण्ड के अनुसंधान त्वरित गति से करने हेतु पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के द्वारा लगातार महत्वपूर्ण निर्देश दिये जा रहे थे। इसी क्रम में तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर (1) रमेश मंडल (2) शांति मंडल (3) लतिका मंडल (4) बीरा लकड़ा को कल गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया।

इनके द्वारा रीना गिरी की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई और बताया गया कि मृतिका एवं उनके सास ससुर एवं पति के साथ हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता था जिससे तंग आकर इन लोगों ने उसकी हत्या की साजिस रची, 30 हजार रुपए में हत्या करने की बात हुई थी लेकिन 18 हजार रुपए ही दिया गया। दिनांक 29.09.2024 को शाम में बहला फुसलाकर गाड़ी में बैठाकर उसका अपहरण कर गढ़वा लाकर हत्या कर कोयल नदी पुल के निचे हाथ एवं मुँह बाँधकर फेंक दिया।

इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त काला रंग का होंडा अमेज कार बरामद किया गया है। रमेश मंडल के पास से बरामद मोबाईल में घटना के दिन मृतिका द्वारा अपने पति गुरुचंद मंडल को किये गये फोन की रिकार्डिंग भी पायी गई है।

जिसमें मृतिका के अपहरण के बाद उसके मोबाईल से पति के मोबाईल पर यह बोलवाया गया है कि मैं बहुत दूर जा रही हूँ चिन्ता मत करना ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके की रीना गिरी की हत्या नहीं हुई है बल्कि वो कहीं चली गई है।

ज्ञात हो कि 24 अक्टूबर को हुए इस घटना के बाद बलरामपुर जिले की कोतवाली में हेल्थ विभाग के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे और थाने में पथराव करते हुए तोड़फोड़ की। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। वहीं भीड़ को मौके से हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

पुलिस ने गुरूचरण को 2 बजे थाने में बुलाया था। बलरामपुर जिले के संतोषी नगर के रहने वाले 30 वर्षीय गुरुचंद मंडल एनआरएचएम कार्यालय में संविदा पर प्यून था। उसकी पत्नी रीना मंडल 20 दिन पहले घर से अचानक गायब हो गई थी। जिसके बाद उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। शक के आधार पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी और गुरुवार को भी उसे थाने में बुलाया गया था।

बरामद सामान

(01) घटना में प्रयुक्त होन्डा अमेज कार जिसका रजि० न०- CG30F3479

(02) 02 मोबाईल फोन।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम-

01. रमेश मंडल, पिता स्व० जितेन्द्रनाथ मंडल, सा० जवाहरनगर, थाना बलरामपुर, जिला – बलरामपुर (छत्तीसगढ) ।

02. शांती मंडल, पिता स्व० सतीष मंडल, सा०- संतोषीनगर बरदर, थाना बलरामपुर, जिला- बलरामपुर (छतीसगढ) ।

03. लतिका मंडल, पति रमेश मंडल, सा० जवाहरनगर, थाना बलरामपुर, जिला बलरामपुर (छतीसगढ)।

04. बीरा लकडा, उम्र- 55 वर्ष, पे0- गुलामन लकडा, सा०- तिरुडीह, उरांव बस्ती, थाना- बलरामपुर (छतीसगढ)।

छापामारी दल-

01. पु०अ०नि० मुकेश यादव, (अनुसंधानकर्ता) गढवा थाना।

02. पु०अ०नि० प्रदीप यादव, गढवा थाना।

03. आ0/554 राहुल कुमार, रिजर्व गार्ड गढवा थाना।

04. आ0/251 धर्मेंद्र प्रसाद, रिजर्व गार्ड गढवा थाना।

05. म0स0पु0-66 प्रियंका मिंज, गढवा थाना में प्रतिनियूक्त।

Related Posts