BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सचिव सोनमानी वोरा ने विशिष्ठ आवासीय संस्था विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन केन्द्र का निरीक्षण

भिलाई। आई.आई.टी. भिलाई में दिनांक 11.12.2024 को मार्किटप्लस साक्षरता कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमानी वोरा उपस्थित हुए।

कार्यशाला के उपरांत विभाग द्वारा संचालित विशिष्ठ आवासीय संस्था विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन केन्द्र (कन्या) दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। छात्राओं के कक्ष, रसोई कक्ष, स्टोर रुम एवं ई-लाईब्रेरी का विशेष रुप से निरीक्षण किया गया।

जिसमें संचालित व्यवस्था से संतुष्ठ हुए तथा और बेहतर करने हेतु अधिकारी / कर्मचारी को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के समय कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अनुविभागीय अधिकारी हरवंश सिंह मिरी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग हेमन्त कुमार सिन्हा, सहायक अभियंता आदिवासी विकास उपस्थित थे।

Related Posts