BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ जारी, 7 वर्दीधारी नक्सली के शव बरामद

रायपुर। राज्य के एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दक्षिण अबूझमाड़ में इलाके में सुरक्षा के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू है. मुठभेड़ में जवानों ने 7 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 3 बजे से सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर फायरिंग अभी भी हो रही है।

जवानों को नक्सलियों के बड़े लीडर्स की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ऑपरेशन के लिए निकली है, फिलहाल जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है. इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related Posts