रायपुर। बुधवार को राज्य सरकार ने रायपुर एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह सहित चार आईपीएस और एक राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों तबादला आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी लाल उम्मेद सिंह को रायपुर के नए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है वही एसएसपी डॉ संतोष कुमार सिंह को एआईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। सेनानी 18 वी बटालियन मनेन्द्रगढ़ रवि कुर्रे कोरिया के नए एसपी बनाए गए हैं।
वहीं कोरिया पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को 14वीं बटालियन धनोरा बालोद ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के अफसर हरीश राठौर को एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
हरीश राठौर सेनानी VIP बटालियन माना रायपुर में पदस्थ थे। गृह विभाग के अवर सचिव डीएस धुर्वे ने आदेश जारी किया है।
आईपीएस लाल उम्मेद सिंह दो बार कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके है, इसके अलावा वह पूर्व में बलरामपुर रामानुजगंज के भी पुलिस अधीक्षक रह चुके है। पूर्व में एएसपी रायपुर शहर के पद पर भी पदस्थ रह चुके है।

















