

आज 11 दिसंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का गोचर मेष राशि में हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज ग्रहण योग समाप्त होगा और चंद्रमा एवं मंगल के बीच राशि परिवर्तन योग बनेगा। इसके साथ ही आज गुरु और बुध के बीच प्रत्युति योग भी प्रभाव में रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। मन परेशान रह सकता है। कार्यभार में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।
वृषभ राशि: पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी अधिकारी या सहकर्मी के सहयोग से कोई अच्छा काम करेंगे। सुबह छोटी बच्ची को भोजन कर दें और गाय को भोजन करा दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि: माता का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सुबह बुध के बीज मंत्र का जाप करें और गाय का उपचार करा दें और खाने को दें।
कर्क राशि: भाई बहन के कारण मन अशांत रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दो और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।
कन्या राशि: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नौकरी के लिए साक्षात्कार कार्यों में सफल रहेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। भाग्य प्रबल होने से विरोधी परास्त होंगे।। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।
तुला राशि: किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि: सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। मन परेशान रहेगा। धैर्य शीलता बनाए रखें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि: लापरवाही कष्टदायक हो सकती है अतः सर्दी जुकाम से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धर्मगुरु या पिता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। कार्य में व्यस्तता के कारण परिवार में तनाव होगा। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।
मकर राशि: कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।आर्थिक सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
कुंभ राशि: भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में विस्तार होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। कुत्तों की सेवा करें। उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि: आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
