
गरियाबंद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले के सभी थानों में पुलिस विभाग की सहयोगी महिलाओं को थाना परिसर में सम्मानित करने पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने निर्देशित किया था। थाना क्षेत्र के पुलिस सहयोगी महिलाओं को सम्मान करने की योजना को पुलिस संगिनि सम्मान का नाम दिया गया है।
इसी क्रम मे थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र में विभिन्न कार्यों व अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाली शारदा बाई हरदी, पुष्प लता ध्रुव बारूका, गीता ध्रुव कोकड़ी, नंदनी त्रिपाठी गरियाबंद, लक्ष्मी बाई ध्रुव बेहरीबुडा इन सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन, कर
एसपी गरियाबंद द्वारा श्रीफल व साल भेंट कर सम्मानित किये। जिले के पुलिस कप्तान श्री पटेल ने बताया कि यह परंपरा आगे जारी रहेगी तथा पुलिस का आम नागरिकों से मधुर संबंध व अपराध नियंत्रण हेतु आगे भी नवीन प्रयास/अभियान जारी रहेगी। इस सुनहरे पल में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक टी आर कंवर, आर आइ उमेश राय व थाना प्रभारी गरियाबंद थाना प्रभारी वेदवती दरियों एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
इसी क्रम में थाना पांडुका में निरीक्षक बसंत बघेल के नेतृत्व में पुलिस संगिनी सम्मान का आयोजन जिसमें सम्मानित हुए यामिनी साहू घटकर्रा, श्याम बाई विश्वकर्मा सांकरा, उर्मिला गंधर्व सांकरा, सुनीता निर्मलकर बोडरा बांधा, पुष्पा श्रीवास बोडरा बांधा, टिकेश्वरी ध्रुव तौरंगा, चंद्रिका ध्रुव तौरंगा, भागवती ध्रुव तौरंगा, रामिन ध्रुव तौरंगा, रामेश्वरी निषाद रवेली, कांति दास रवेली, रुकमणी साहू कुरूद, अनुसुइया मारकंडे कोपरा, ममता तारक कोपरा को थाना पांडुका में शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
थाना राजिम में निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व में सहयोगी महिलाएं महेश्वरी वर्मा तर्रीघाट, यशोदा वर्मा सुरसाबंाधा, त्रिवेणी साहू जंजेरा, जुगल साहू कोमा, तेमेश्वरी साहू देवरी, सरस्वती साहनी राजिम को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
थाना फिंगेश्वर में उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर के नेतृत्व में सहयोगी महिला नीरा साहू जामगांव, सरस्वती साहनी राजिम, पार्वती बंजारे फिंगेश्वर, हुमा निषाद पुरेना, आशा पोद्दार सीएचसी0 फिंगेश्वर को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
थाना छुरा में निरीक्षक संतोष भुआर्य के नेतृत्व में सहयोगी महिला राधा बाई नांगेश कोसमी, ओसला कंवर दुल्ला, चमेली बाई पंन्ड्रीपानी-लोहझर, सेवती बाई परसदाखूर्द, हिरवानी गोंड टोनही डबरी को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
थाना पीपरछेड़ी में सहायक उप निरीक्षक पितांबर प्रधान के नेतृत्व में महिला सहयोगी खुमेश्वरी नांगेश लिटीपारा, गौरी मरकाम लिटीपारा, गंगा सेन लिटीपारा, बदी्रदत्त निषाद लिटीपारा, कमेश्वरी मरकाम लिटीपारा को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
थाना मैनपुर में निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम के नेतृत्व में महिला सहयोगी बीरो बाई बेहराडीह, पीला बाई बेहराडीह, देवकी सोनवानी मैनपुर, कुलेश्वरी कुलदीप मैनपुर, पुनिया बाई जयंतीनगर मैनपुर, संतोषी पटेल मैनपुर को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
थाना शोभा में उप निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में महिला सहयोगी- जागेश्वरी नांगेेश करेली, रामबति मरकाम शुक्लाभांठा, गौरी मरकाम शोभा, दिव्या विश्वकर्मा जूनापारा, गंगाबाई निर्मलकर शुक्ला भाठा को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
थाना जुगाड़ में सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम ध्रुव के नेतृत्व में महिला सहयोगी- सुशीला बाई नांगेश तौरेंगा, बुधिया बाई तौरेंगा, पुनम जगत जांगड़ा, जानकी बाई जांगड़ा, पुनई बाई जुगाड़ को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
थाना इंदागांव में उप निरीक्षक जय वीर भगत के नेतृत्व में महिला सहयोगी- कीर्तिका बाई खोखमा, धरमणी इंदागांव, देवकी बाई इंदागांव, चंचला पाथर इंदागांव, सुबरनी बाई इंदागांव को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
थाना अमलीपदर में उप निरीक्षक नवीन राजपूत के नेतृत्व में महिला सहयोगी आशा यादव बिरीघाट, हेमलता ध्र्रुव -निलेन्द्री वेष्णव पानीगांव, चम्पा यादव नवापारा, टीकेमणी कोमर्रा डेण्डूपदर को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
थाना देवभोग में निरीक्षक हर्षवर्धन बैस के नेतृत्व में महिला सहयोगी- लक्ष्मी डोंगरे केकराजोर, संध्या जाटवर देवभोग, जितेश्वरी निषाद देवभोग, लुद्रिका पात्रे गिरसुल, संभ्या बघेल गिरसुल को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।






