BREAKING

Uncategorised

राजभवन के ‘स्वागत समारोह’ में शामिल हुए अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्वागत समारोह में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद छाया वर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अमितेष शुक्ल, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एम.के. राउत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर. के. विज, अरूण देव गौतम एवं पवन देव, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन, कलेक्टर एस. भारती दासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव भाई शर्मा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति एस.के. पाटिल, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति केशरीलाल वर्मा, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिववरण शुक्ल, पद्मश्री से सम्मानित फुलबासन यादव, सुरेन्द्र दुबे, हाकी खिलाड़ी नीता डूमरे एवं अनुज शर्मा उपस्थित थे। साथ ही समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त पुलिस अधिकारी, वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चे, मीडिया प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Related Posts