BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ली पशु कल्याण समिति की बैठक: भेड़ एवं बकरी की सर्जरी होगी निःशुल्क, पशु चिकित्सा के लिए 14 लाख की मंजूरी

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पशु कल्याण समिति की बैठक ली। इस बैठक में भेड़ एवं बकरी, पशुपालकों का विशेष ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार की सर्जरी को निःशुल्क करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पशुओं के प्रबंध संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चिकित्सकीय एवं अन्य उपकरण खरीदने 14 लाख की स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार बैठक में 50 हजार पशुओं के प्रबंध आकस्मिक प्रबंधन के आरक्षित रखा गया।

उल्लेखनीय है कि जिले में 92 पशु चिकित्सा संस्थाएं संचालित है। जहां पशुओं का इलाज किया जाता है। पशुओं के माइनर सर्जरी एवं आर्थाेपेडिक सर्जरी में बीपीएल कार्डधारियों के लिए निःशुल्क इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, डीएफओ लोकनाथ पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं पशु चिकित्सा सेवाएं संयुक्त संचालक शंकर लाल उईके समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स करने वालों को मिला रोजगार: लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में महिंद्रा एन्ड महिंद्रा लिमिटेड के द्वारा ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में प्रशिक्षण हेतु नवीन तकनीक से लैब स्थापित किया गया है। जहां महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा कौशल विकास योजना अंतर्गत ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षित प्रथम बैच के सभी हितग्राहियों को प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर महिंद्रा ट्रैक्टर डीलरशिप एवं प्लांट में रोजगार प्रदान किया गया। इस कोर्स के लिए जिले में निवासरत 18 से 45 वर्ष के इच्छुक हितग्राही आवेदन जमा कर सकते है।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सुविधा हेतु आवेदन 11 दिसंबर तक: राजीव युवा उत्थान योजना के तहत जिले के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे रेल्वे, बैंकिंग, एस.एस.सी. अन्य के लिए निःशुल्क कोचिंग दिए जाने का प्रावधान है। जिसमें 100 सीटों के लिए आवेदन मंगाया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को 11 दिसंबर तक आवेदन करना होगा।

इसमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित की गई है। इसके अलावा वर्गवार 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इसमें विद्यार्थियों को एक हजार रूपए स्कॉलरशिप देने का भी प्रावधान है। विद्यार्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

Related Posts