BREAKING

Uncategorised

प्रेमिका सहित उसकी डे़ढ वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी रिखी राम साहू ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जोरा तेलीबांधा में रहता है एवं पूर्व मंे ग्राम पंचायत का सरपंच था तथा वर्तमान मंे लेबर कान्ट्रेक्टर का काम करता है। आज से डेढ़ वर्ष पूर्व गांव का सुखीराम ऊर्फ विक्की यादव ग्राम तर्रा पाटन के रोमा यादव के रिपोर्ट पर बलात्कार के केश में जेल गया था। सुखीराम ऊर्फ विक्की यादव जमानत से छुटकर ग्राम जोरा मंे रह रहा था। दिनांक 23.01.2021 के सुबह 08ः00 बजे सुखीराम ऊर्फ विक्की यादव प्रार्थी के घर आया उस समय प्रार्थी के घर मंे गांव का कोटवार रेशम लाल बघेल एवं सुनील कुशवाहा भी थे और घबराये हुए बोलने लगा कि मुझसे बहुत बडी गलती हो गयी है, मेरी प्रेमिका रोमा यादव बलात्कार केस में मुझे जेल भेजवा दी थी। अब वह मुझसे शादी करने के लिये दबाव बना रही है अन्यथा न्यायालय में सजा दिलाने की बात बोलती है। दिनांक 22.01.2021 के रात्रि करीब 09ः30 बजे रोमा यादव ने उसे फोन से सूचना दिया कि मिलने आज आ रही हुँ तब वह रोमा यादव को जोरा मैदान के पास बुलाया था। वह अपनी प्रेमिका रोमा यादव का हत्या करने के लिये अपने पास चाकू रखा था जोरा मैदान मंे उसकी प्रेमिका रोमा अपनी बच्ची के साथ मिली तब उसने न्यायालय मंे चल रहे मामला खत्म करों तब शादी करके घर मंे रखूंगा बोला, तब रोमा ने पहले कोर्ट में शादी करो और अपने घर ले जाओ तब केस कोर्ट से वापस लूंगी अन्यथा सजा दिलवाउंगी यह धमकी दी। जिस पर उसे रोमा पर गुस्सा आया और पास में रखंे चाकू से उसके गर्दन को मारकर हत्या कर दिया। रोमा की बच्ची को उठाकर रेल्वे ट्रेक जोरा की ओर ले जाकर रेल्वे ट्रेक में सुला उसका हत्या करने के लिये रात्रि करीब 10ः00 बजे सुला दिया तथा थोडा दूर हट गया था। उसी समय रायपुर तरफ से ट्रेन आई और उसकी बच्ची को रौंदते चली गयी । उसकी हत्या हो गयी। सुखीराम ऊर्फ विक्की यादव रात भर इधर उधर भटकते रहा। रोमा की लाश जोरा मैदान मंे पडी है तथा रेल्वे ट्रेक मंे बच्ची की लाश पडी है। सुखीराम ऊर्फ विक्की के बताने पर प्रार्थी उसके साथ जोरा मैदान गया जहां पर रोमा यादव की लाश खून से सनी पडी थी एवं रेल्वे ट्रेक मंे बच्ची की लाश दो भाग में कटी पड़ी थी। जिस पर आरोपी सुखीराम ऊर्फ विक्की यादव के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमंाक 33/21 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा की टीम द्वारा आरोपी सुखीराम ऊर्फ विक्की यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – विक्की यादव उर्फ सुखीराम उर्फ इड़की पिता गिरधारी यादव उम्र 21 साल निवासी उडिया बस्ती जोरा तेलीबांधा रायपुर।

Related Posts