

भिलाई। आज शिवसेना के संस्थापक, हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे के जयंती पर उन्हें प्रथम चरण में सुपेला आकाशगंगा स्थित कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित कर 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन चरित्र को याद किया गया। ततपश्चात आस्था सामाजिक संस्था में ज़रूरतमन्दों को दवाई वितरण कार्य का सेवा किया गया।
सनद हो को प्रकाश गेडाम द्वारा संचालित यह संस्था बुजुर्गों और जिनके परिवार के सदस्यों ने बुजुर्ग जन को त्याग दिया,ऐसे उपेक्षित,पीड़ित लोगों को उक्त संस्था में आश्रय दिया है। आज के दिन ऐसे पीड़ितों की सेवा ही बाला साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस भाव से उनके आवश्कता की दवाइयों का पैकेज जिसमे बी.पी की दवाई , शुगर की दवाई , पैरासिटामोल टेबलेट, सहित कैल्शियम व डालेक्स -DX की टॉनिक सहित अन्य सामग्री प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा के द्वारा संस्था के अध्यक्ष को सौपा गया तथा उन पीड़ितों के बीच समय व्यतीत किया। इस अवसर पे शिवसेना के प्रमुख गण में भास्कर तिवारी, मयंक साहू, गोपाल दास, राहुल सेन, नीलकमल देवांगन, कौशल यादव, शशिकांत प्रसाद, मनीष डोंगरे आदि शिवसैनिक शामिल हुए। उक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से विक्की शर्मा ने दी।









