BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला को जबरदस्ती सड़क से खींचकर बाड़ी में लेजाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रास्ते में अचानक एक पेड़ के पास पहले से खड़ा ईश्वर उर्फ पंडित घांसी ने प्रार्थिया को पकड़ लिया एवं मना करने पर भी जबरदस्ती खींचते हुये एक बाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गया…

 

जशपुर। चौकी पण्डरापाठ क्षेत्र की 29 वर्षीय विवाहिता महिला ने दिनांक 02.12.2024 को चौकी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी रात्रि में लगभग 09 बजे एक व्यक्ति के घर में जेठ, जेठानी, देवर, देवरानी एवं ईश्वर उर्फ पंडित घांसी सभी एक साथ खाना खाने हेतु बैठे थे, खाना खाने के बाद लगभग 10 बजे पीड़िता एवं उसका पति वापस अपने घर आ गये।

रात्रि करीबन 11 बजे प्रार्थिया के जेठ, जेठानी आपस में किसी बात को लेकर वाद-विवाद करने लगे एवं जेठानी द्वारा आवाज देकर बुलाने पर बीच-बचाव करने हेतु प्रार्थिया उसके पास जा रही थी, कि रास्ते में अचानक एक पेड़ के पास पहले से खड़ा ईश्वर उर्फ पंडित घांसी ने प्रार्थिया को पकड़ लिया एवं मना करने पर भी जबरदस्ती खींचते हुये एक बाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गया।

प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध चौकी पण्डरापाठ में अप.क्र. 229/2024 धारा 64 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण का आरोपी फरार था, उसकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी, फरार आरोपी के संबंध में मुखबीर सूचना पर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी ईष्वर उर्फ पंडित घांसी उम्र 27 साल निवासी पण्डरापाठ थाना बगीचा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 03.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को पकड़ने में चैकी प्रभारी स.उ.नि. मानेश्वर साहनी, प्र.आर. 22 नारायण सिंह, आर. 346 जितेन्द्र भगत, आरी. 572 आनंद मिंज, आर. 550 मंगल कुजूर का महत्वपूर्ण योगदान है।

गिरफ्तार आरोपीः- ईश्वर उर्फ पंडित घांसी उम्र 27 साल निवासी पण्डरापाठ थाना बगीचा।

Related Posts