निरीक्षण दौरान थाना में आये आम जनमानस से मिलकर उनसे संवाद कर उनका एवं उनके ग्रामों एवं आसपास क्षेत्रों के संबंध में चर्चा कर हालचाल जाना…सायबर प्रहरी एवं त्रिनयन एप के संबंध में दिये आवश्यक निर्देश…
बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी बेमेतरा ने थाना में समस्याएं एवं शिकायते लेकर आये आम जनमानस की समस्या को गौर से सुना और मौके पर ही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उन्होने निरीक्षण दौरान थाना में आये आम जनमानस से मिलकर उनसे संवाद कर उनका एवं उनके ग्रामों एवं आसपास क्षेत्रों के संबंध में चर्चा कर हालचाल जाना।
त्रिनयन एप के माध्यम से बेमेतरा जिले के लिए विकसित सीसीटीवी कैमरा का डेटाबेस है जो तेजी से अपराध सुलझाने के लिए पुलिस को सशक्त बनाने, सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाया गया है उसमें अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने निर्देशित किया गया तथा शाम को चौक-चौराहों में विजिबल पुलिसिंग करने और रात्रि गस्त के दौरान संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कार्यवाही करने निर्देश दिये गये।
उन्होने थाना में स्थापित महिला डेस्क और सियान डेस्क को लगातार सुचारू रूप से संचालित करने, उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। थाना/चौकी की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने तथा लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिक तत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व सभी अधिकारियो व जवानो को आमजन/ महिला आगंतुक / रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने तथा अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने, मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, थाना/चौकी का भ्रमण कर थाना/चौकी की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।
तथा चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त कर गली – मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने व लगातार रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
सिटी कोतवाली बेमेतरा के सीसीटीएनएस (cctns) आपरेटरो को केश डायरी शीघ्र अपलोड करने तथा सीसीटीएनएस (cctns) एन्ट्री में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए टीम भावना से कार्य करने हेतु समझाईश दी गई तथा दुष्कर्म के प्रकरणों में प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने के दिनांक से दो माह के भीतर विवेचना कार्यवाही पूर्ण करने दिशा-निर्देश दिये गये। महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को एक अभियान चलाकर यथा शीघ्र निराकरण करने एवं गुम बालक/बालिकाओं को अभियान चलाकर दस्तयाब कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संशोधित नए कानून के संबंध में विवेचकों आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, सउनि उदलराम टांडेकर, मोहन साहू, तुलसी राम, रामकुमार दिवाकर, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, पेखन सिंह, हेमंत साहू, महिला प्रधान आरक्षक रीना गायकवाड, आरक्षक संदीप साहू, देवेन्द्र साहू एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
















