फाइनल में भारत ने पांचवीं बार जीत दर्ज की है। इससे पहले टीम ने 2004, 2008, 2015, 2023 और 2024 खिताब जीता था…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम ने बुधवार को पाकिस्तान को 5-3 से मात देकर पुरुष जूनियर एशिया कप का खिताब जीत लिया। फाइनल में भारत ने पांचवीं बार जीत दर्ज की है। इससे पहले टीम ने 2004, 2008, 2015, 2023 और 2024 खिताब जीता था। बता दें कि, भारत की जूनियर हॉकी टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी पीआर श्रीजेश निभा रहे हैं। उनके कोच बनने के बाद भारत ने पहली बार कोई खिताब जीता है।
















